Jharkhand Aaj Ka Mausam : झारखंड में बर्फीली हवाओं और कोहरे से रांची, गुमला, पलामू समेत कई जिलों का तापमान 4.7 डिग्री तक गिरा गया है. वहीं, शीतलहर से बचने के लिए रांची मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है.
अगले 24 घंटे में कोई बदलाव नहीं
झारखंड में अगर आज के मौसम की बात करें, तो पिछले 24 घंटे के मुकाबले आज मौसम में कोई अधिक बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. कल के जैसे आज भी ही सुबह में घना कोहरा, दोपहर में बर्फीली हवा और शाम में अच्छी खासी सनसनाती हवा देखने को मिलेगी. दोपहर में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, लेकिन शीतलहर से दोपहर में भी काफी सावधान रहने की जरूरत है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 24/10 | 67 |
| जमशेदपुर | 27/12 | 193 |
| धनबाद | 27/11 | 72 |
| बोकारो | 24/ 10 | 80 |
| पलामू | 27/8 | 150 |
नोट- ( ये आंकड़े शनिवार के हैं )
रांची में यहां पड़ रही है कड़ाके की सर्दी
इसके अलावा राजधानी रांची के खासतौर पर जो कांके और धुर्वा के इलाके में जो लोग रहते हैं. उनको अधिक सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि, यहां पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक जा सकता है. यहां पर पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री के बीच देखने को मिल रहा है.
रीम्स में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज
रिम्स के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विकास बताते हैं, ‘लगातार ब्रेन स्ट्रोक के मरीज बढ़ रहे हैं. खास कर वैसे लोग आ रहे हैं जो अधिक प्रिकॉशन नहीं ले रहे हैं. शीतलहर को हल्के में लेते हैं. अधिक गर्म कपड़े का इस्तेमाल नहीं करते. अभी ठंड में चार से पांच मरीज डेली स्ट्रोक के आ रहे हैं. ऐसे में अपने सर को बढ़िया से ढक कर रखें. कमर को अच्छे से बांध के रखें. क्योंकि, यह सब नस से जुड़ा हुआ सेंसिटिव एरिया है. ऐसे में इस एरिया को काफी गर्म रखना जरूरी है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.