Jharkhand Aaj Ka Mausam : झारखंड में ठंड की लगभग विदाई हो चुकी है. हालांकि रांची में न्यूनतम 8.4 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम 30.4 डिग्री दर्ज किया गया है. अब दोपहर में लोगों को स्वेटर की आवश्यकता बिल्कुल नहीं है. कई जिलों में अभी से गर्मी का एहसास हो रहा है.
नॉर्थ-वेस्ट झारखंड में हल्की ठंड
नॉर्थ-वेस्ट झारखंड के कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिलों में अभी भी सुबह के समय ठंड का असर देखने को मिलेगा. इन जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. चतरा और पलामू में कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 27/12 | 182 |
| जमशेदपुर | 30/16 | 186 |
| धनबाद | 27/12 | 220 |
| बोकारो | 28/12 | 185 |
| पलामू | 27/12 | 190 |
नोट- (ये आंकड़े बुधवार के हैं)
साउथ झारखंड में आ गई हल्की गर्मी
वहीं, साउथ झारखंड की बात करें तो पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा जैसे जिले आते हैं. यहां पर अधिकतम तापमान दिन में 31 से 32 डिग्री तक देखा जा रहा है और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक. ऐसे में यहां पर पूरे राज्य के मुकाबले अधिक गर्मी देखने को मिल रही है. दोपहर में तो स्वेटर पहनने की भी जरूरत नहीं है. आज भी यहां कुछ ऐसा ही हाल रहने की संभावना है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.