Jharkhand weather Today: Jharkhand weather Today : झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम तेजी से बदल रहा है. पलामू, चतरा में ठंड पड़ रही है. वहीं, जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है. वहीं, रांची में दिन में गर्मी और रात में ठंड महसूस हो रही है. आइये जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम.
झारखंड के उत्तर पश्चिम जिलों पड़ रही है ठंड
झारखंड के उत्तर पश्चिम जिलों जैसे पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा यहां पर अच्छी खासी ठंडी पड़ रही है. यहां का न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री देखने को मिल रहा है. यहां आज भी इतनी ही ठंड रहने की संभावना है. मतलब यहां का तापमान आज 10 डिग्री के नीचे ही रहेगा. यहां रात में इतनी कंकनी पड़ रही है कि मोटी रजाई के बिना काम नहीं चलेगा. आज यहां के लोगों को फिर से थोड़ा सतर्क रहना होगा.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 27/11 | 141 |
| जमशेदपुर | 30/13 | 184 |
| धनबाद | 28/11 | 160 |
| बोकारो | 30/11 | 160 |
| पलामू | 31/9 | 140 |
नोट- ( ये आंकड़े शनिवार के हैं )
झारखंड के दक्षिणी जिले में गर्मी का एहसास
झारखंड के दक्षिणी जिले में आज सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक तापमान देखने को मिल रहा है. दोपहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक देखने को मिल रहा है. जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा जैसे जिलों में फिलहाल दोपहर में इतनी गर्मी है कि आपको स्वेटर की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. रात में न्यूनतम तापमान 13- 14 डिग्री देखने को मिल रहा है. ऐसे में रात में भी इतनी ठंड नहीं है.
झारखंड में यहां की स्थिति है सामान्य
वहीं, झारखंड के मध्य जिलों की बात की जाए जैसे रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग व गुमला जिलों में रात के समय काफी ठंड देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का 8.2 डिग्री दर्ज किया गया है. यहां लगभग हर जिले का इसी तरह का तापमान बना हुआ है. हालांकि आज भी तापमान 9 डिग्री के करीब ही रहेगा. इससे 2 डिग्री कम भी हो सकती है. वहीं, दोपहर में इतनी गर्मी की पसीने छुड़ा देगी. यहां पर ठंडी और गर्मी दोनों देखने को मिल रही है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.