Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. यहां बोकारो और पलामू का तापमान 36 डिग्री पहुंच गया है. रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में ट्रफ के कारण मौसम बदल रहा है. जहां अगले 3 दिनों तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
ट्रफ की वजह से झारखंड के मौसम में बदलाव
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि एक ट्रफ का निर्माण हो रहा है. जो उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड की तरफ से पार हो रहा है. इस ट्रफ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. आने वाले 3 दिनों तक कुछ जिलों में बारिश तो कुछ जिलों में तेज हवा और वज्रपात जैसी स्थिति बनी रहेगी.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 32/19 | 163 |
| जमशेदपुर | 35/20 | 158 |
| धनबाद | 35/20 | 198 |
| बोकारो | 36/19 | 155 |
| पलामू | 36/19 | 160 |
नोट- ( ये आंकड़े रविवार के हैं )
30-40 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चलेंगी हवाएं
आज 8 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ-साथ उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा और गिरिडीह हजारीबाग और बोकारो जैसे जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है. यहां पर हवा भी 30-40 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चल सकती है.
न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी
पिछले 24 घंटे में खासतौर पर राजधानी रांची में 18.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. जमशेदपुर में 22.2 डिग्री व चाईबासा और सरायकेला में 20 डिग्री दर्ज हुआ है. अन्य जिलों में 18 से 19 डिग्री के बीच ही न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. यानी कि अब लोगों को अच्छी खासी गर्मी लग रही है. अब चादर छोड़िए अब जमशेदपुर में तो लोग ऐसी चला रहे हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.