Jharkhand Aaj Ka Mausam : झारखंड के गुमला समेत 7 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां के तापमान में 5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, ठंड की वजह से लोग रजाई में दुबके नजर आ रहे हैं.
7 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट
आज खासतौर पर गुमला, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी व सिमडेगा जैसे जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर सुबह 7:00 के पहले तक अच्छा खासा घना कोहरा और कुहासा देखने को मिलेगा और शाम में भी बर्फीली हवा बेचैन करेगी. धूप तो रहेगा, आसमान भी साफ रहेगा, लेकिन धूप में एकदम कंपकंपी हवा हाल बेहाल करके रखेगी. ऐसे में इन जिलों के लोग खास सावधान रहें.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 24/9 | 226 |
| जमशेदपुर | 27/10 | 265 |
| धनबाद | 26/10 | 188 |
| बोकारो | 24/10 | 200 |
| पलामू | 26/8 | 210 |
नोट- ( ये आंकड़े गुरुवार के हैं )
रजाई के अंदर दुबके लोग
झारखंड में अचानक ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिली रही है, जिस वजह से खासतौर पर गुमला व खूंटी के लोगों का तो हालत ऐसा रहा है कि लोग रजाई में दुबक रहे हैं. अगर कोई बहुत जरूरी काम ना हो तो लोग छोटे-मोटे काम को तो टालते हुए नजर आ रहे हैं. गली मोहल्ले में अलाव जलाकर खुद को गर्म रख रहे हैं.
अधिकतम तापमान में कोई खास गिरावट नहीं
झारखंड के अधिकतम तापमान फिलहाल लगभग सारे जिलों का 26-27 डिग्री के बीच देखने को मिला. इस पर कोई खास ऊपर नीचे आज भी देखने को नहीं मिल रहा है .आज भी दोपहर में अच्छा खासा धूप निकलेगा व आसमान पूरी तरह नीला और साफ रहेगा, लेकिन बर्फीली हवा से सावधान रहना होगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.