Jharkhand Political crisis Live Updates: झारखंड में राजनीतिक समीकरण बदलने की अटकलें तेज हैं. जिसमें झामुमो और बीजेपी के मिलकर सरकार बनाने की फुसफुसाहट है. सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के 5 दिन से दिल्ली में रहने और गृह मंत्री अमित शाह की राज्यपाल से मुलाकात से ये कयास बढ़ गए हैं. सोरेन दंपति के आज रांची लौटने की संभावना है. जहां वे विधानसभा की बैठकों में हिस्सा लेंगे.
ऐसे में झारखंड के राजनीतिक समीकरण को लेकर फुसफुसाहट सुनने को मिल रही है. राजनीतिक गलियारे में कई तरह की अटलकें चल रही हैं. कहा तो यहां तक जा रहा है कि दिल्ली में हेमंत सोरेन और कल्पणा सोरने की बीजेपी के एक बड़े नेता से मुलाकात भी हुई है.
हालांकि बुधवार को हेमंत सोरेन और कल्पणा सोरेन के रांची लौटने की संभावना है. सीएम 4 दिसंबर को स्पीकर के द्वारा विभानसभा सत्र को लेकर आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे. इसके अतिरिक्त विधायक दल की बैठक भी होनी है.
इसे लेकर News18 पर लाइव अपडेट जारी है.
About the Author

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.