Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result: झारखंड नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. 48 निकायों में 63% मतदान हुआ. 1,042 वार्डों पर चुनाव हुआ, 41 पार्षद निर्विरोध चुने गए. महापौर और पार्षद पदों पर हजारों उम्मीदवार मैदान में हैं, रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं.
झारखंड के नगर निकाय चुनाव के नतीजे
रांची: झारखंड के नगर निकाय चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है. 48 शहरी स्थानीय निकायों के लिए 23 फरवरी को मतदान हुआ था. करीब 43 लाख मतदाताओं में से 63% से ज्यादा लोगों ने वोट डाला. वार्ड पार्षद और महापौर/अध्यक्ष पद के लिए सफेद और गुलाबी मतपत्रों का इस्तेमाल हुआ. धनबाद को छोड़कर 47 निकायों की गिनती शुक्रवार तक पूरी होने की उम्मीद है. धनबाद में नौ चरणों में गिनती होगी, इसलिए वहां शनिवार तक परिणाम आ सकते हैं.
कुल 1,087 वार्ड में से 1,042 पर चुनाव हुआ. 41 पार्षद निर्विरोध चुने गए, तीन वार्ड खाली रहे और एक वार्ड में उम्मीदवार की मौत के कारण चुनाव रद्द हुआ. महापौर/अध्यक्ष पद के लिए 562 उम्मीदवार (235 महिलाएं) और वार्ड पार्षद के लिए 5,562 उम्मीदवार (2,727 महिलाएं) मैदान में हैं. चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं हुआ, लेकिन कई उम्मीदवारों को राजनीतिक दलों का समर्थन है. आईए एक नजर डालते हैं कि कौन कहां से जीत रहा है.
नगर निकाय चुनाव परिणाम अपडेट:
लातेहार नगर पंचायत वार्ड 7 से मनोज कुमार विजयी.
लातेहार वार्ड 8 से आशा देवी और वार्ड 9 से संयुक्ता कुंवर ने जीत दर्ज की.
चास नगर निगम वार्ड 3 से कनक मधु 129 मतों से जीतीं.
दुमका नगर परिषद वार्ड 12 से सपन साह 538 वोट पाकर विजयी रहे.
सिमडेगा वार्ड 7 से बैजयंती माला (देवी) जीतीं.
गिरिडीह नगर निगम:
वार्ड 1 से अनिल राम 85 वोट से जीते.
वार्ड 2 से लालो रैन 85 वोट से विजयी.
वार्ड 3 में मुकेश साव 90 वोट से आगे, दूसरे स्थान पर जाकिर अंसारी.
वार्ड 4 से कृष्णा साव 125 वोट से जीते.
About the Author
Manish Kumarमनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब…और पढ़ें