Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result 2026 LIVE: झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव परिणामों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. 23 फरवरी को हुए मतदान में 63% मतदाताओं ने हिस्सा लिया था. कड़ी सुरक्ष…और पढ़ें
झारखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम(फाइल फोटो)
Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result 2026 LIVE: झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों (ULB) के चुनाव परिणामों के लिए आज यानी शुक्रवार को मतगणना की जाएगी. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. चुनाव अधिकारियों का अनुमान है कि मतगणना शुरू होने के लगभग दो घंटे बाद ही रुझान और परिणाम आने शुरू हो जाएंगे, जिससे निकायों की नई सरकार की तस्वीर साफ होने लगेगी.
23 फरवरी को थी वोटिंग, 63% मतदान
बता दें कि इन निकायों के लिए 23 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसमें प्रदेश के नागरिकों ने भारी उत्साह दिखाया था. कुल 43 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. आज होने वाली इस मतगणना के लिए केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराया जा सके.
झारखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम को लेकर News18 पर लाइव अपडेट जारी है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.