पिछली सुनवाई में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, JSSC, असफल और सफल अभ्यर्थी के पक्ष को सुनने के बाद अपना फैसला सरक्षित रख लिया था. वहीं, अब हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए एक ओर जहां CBI जांच का याचिका खारिज कर दी है तो दूसरी ओर JSSC को जल्द रिजल्ट जारी करने आदेश दे दिया है.
पिछली सुनवाई में क्या हुआ था?
बता दें कि पिछली सुनवाई में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, JSSC, असफल और सफल अभ्यर्थी के पक्ष को सुनने के बाद अपना फैसला सरक्षित रख लिया था. वहीं, अब हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए एक ओर जहां CBI जांच का याचिका खारिज कर दी है तो दूसरी ओर JSSC को जल्द रिजल्ट जारी करने आदेश दे दिया है. झारखंड हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब राज्य में हजारों अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने नेपाल में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे 10 छात्रों के परीक्षा परिणाण पर रोक लगा दी है.
नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का आदेश
हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद JSSC-CGL में सफल हुए छात्रों में खुशी का माहौल है. इस परीक्षा में पास हुए छात्रों को अब जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी होने और नियुक्ति की उम्मीद है. बता दें कि CGL की पहली परीक्षा 28 जनवरी 2023 में ली गई थी, लेकिन उस समय पेपर लीक शिकायत सामने आने के बाद इसे कैंसिल कर दिया गया था. वहीं, दोबारा यह परीक्षा सितंबर 2024 में ली गई. इस परीक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से काफी सावधानियां बरती गई थी फिर भी परीक्षा लीक की शिकायत फिर की गई. जिसके बाद झारखंड सरकार ने इस मामलो को लेकर CID जांच का निर्देश दिया था. हालंकि, अब के इस आदेश के बाद सफल हुए छात्रों ने राहत की सांस ली है.
About the Author

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.