IAS-IPS Transfer In Jharkhand: झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS व IPS अधिकारियों के तबादले किए. जिला स्तर से सचिवालय तक व्यापक फेरबदल से कार्यप्रणाली में तेजी आएगी. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे सुरक्षा और विकास कार्यों को बल मिलेगा. रांची से पलामू तक बड़े बदलाव! झारखंड में IAS-IPS का तबादला! जानें कौन कहां पहुंचा?
ख़बरें फटाफट
ओम प्रकाश-संजय सिन्हा/रांचीः झारखंड सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर IAS व IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इन व्यापक बदलावों से राज्य के प्रशासनिक ढांचे और कानून-व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है. ये तबादले राज्य सरकार की नई प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा माने जा रहे हैं. जिला स्तर से सचिवालय तक व्यापक फेरबदल से कार्यप्रणाली में तेजी आएगी. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे सुरक्षा और विकास कार्यों को बल मिलेगा.
IPS अधिकारियों के प्रमुख तबादले
प्रमुख बदलावों में मनोज कौशिक को एडीजी, सीआईडी और जोनल आईजी, रांची बनाया गया. अजय लिण्डा को प्रोन्नति देकर सीआईडी का आईजी नियुक्त किया गया. नौशाद आलम अंसारी डीआईजी, स्पेशल ब्रांच के पद पर पहुंचे. कौशल किशोर पलामू डीआईजी और अंजनी कुमार झा हजारीबाग डीआईजी बने.
मो. अर्शी को डीआईजी प्रोन्नति देकर गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा का डीआईजी बनाया गया. आनंद प्रकाश बोकारो डीआईजी और श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे सिमडेगा एसपी नियुक्त. कैलाश करमाली धनबाद रेल एसपी से गृह रक्षा वाहिनी समादेष्टा बने. निखिल राय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एसपी और श्रुति सहायक एसपी रांची में. अविनाश कुमार, दीपक कुमार समेत कई अन्य जिलों में पदस्थ.
IAS अधिकारियों में फेरबदल IAS स्तर पर अमिताभ कौशल उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव बने. अमित कुमार वाणिज्य कर विभाग सचिव व आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार). राजीव रंजन राजस्व परिषद के अपर सदस्य. अबु इमरान व्यय वित्त विभाग सचिव. छवि रंजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक.
उत्कर्ष कुमार सिंगभूम उप विकास आयुक्त, आशीष गंगवार धनबाद नगर आयुक्त और ओमप्रकाश गुप्ता हजारीबाग नगर आयुक्त. कोडरमा अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह को हजारीबाग उप-विकास पदाधिकारी बनाया गया. जिससे कोडरमा का पद रिक्त हो गया है. सन्नी राज, अभिनव प्रकाश समेत कई अन्य IAS का स्थानांतरण किया गया है.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें