11 जिलों में येलो अलर्ट जारी
रांची मौसम केंद्र ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही कहा है कि शुक्रवार और शनिवार ( 5 और 6 दिसंबर ) को झारखंड के 11 जिलों पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रांची, बोकारो, खूंटी और रामगढ़ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है. यहां का न्यूनतम तापमान 5-7 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. इस दौरान लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 24/8 | 175 |
| जमशेदपुर | 25/9 | 173 |
| धनबाद | 25/9 | 185 |
| बोकारो | 23/8 | 190 |
| पलामू | 26/6 | 180 |
नोट- ( ये आंकड़े शुक्रवार के हैं )
किसानों को फसलों की बचाने की चेतावनी जारी
रांची मौसम विभाग की ओर से किसानों को भी स्पेशल चेतावनी जारी की गई है. उन्हें बताया गया है कि किस तरीके से शीतलहर के दौरान अपनी फसल की रक्षा कर सकते हैं. उन्होंने कुछ उपाय भी बताया है, जैसे आलू को मौसम की मार से बचाने के लिए मेटा लेक्सिन और मेनको जैव के मिश्रण का छिड़काव करें, सरसों के पौधों पर थायो यूरिया (500 पीपीएम) और घुलनशील गंधक का छिड़काव करें.
अस्पताल में बढ़े नसों से पीड़ित मरीज
रांची के रिम्स अस्पताल में ठंड के दौरान नसों से पीड़ित मरीज भी बढ़ते नजर आ रहे हैं.. न्यूरोसर्जन डॉक्टर विकास बताते हैं कि ठंड के दौरान आपके नसों की समस्या है, तो उस क्षेत्र में अधिक गर्म कपड़े का प्रयोग करें, गर्म चीज से सेकाई करें. कोशिश करें कि दोपहर में जब कड़ी धूप हो, तो उस दौरान थोड़ी देर बैठें, बॉडी में मालिश भी करते रहे व ठंडी चीजों के परहेज से एकदम बचे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.