Jharkhand Weather Today: झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. यहां कई जिलों का न्यूनतम तापमान 14-20 डिग्री के बीच बना हुआ है. वहीं, आज जमशेदपुर में बारिश और गर्मी की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा जमशेदपुर और पलामू का तापमान भी 36 डिग्री पर ठहरा हुआ है.
झारखंड के खूंटी में जहां 10 और 11 डिग्री न्यूनतम तापमान था. वहीं, पिछले 24 घंटे में यहां पर सबसे कम 14.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. यानी यहां पर 3 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं, अन्य जिले जैसे जमशेदपुर 18.6, डाल्टनगंज और पाकुड़ 17.2 और अन्य जिलों में भी 17 से 18 के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज गई है और आज तो यह तापमान 20 डिग्री तक होने की संभावना है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 31/18 | 168 |
| जमशेदपुर | 36/20 | 165 |
| धनबाद | 35/19 | 182 |
| बोकारो | 35/19 | 160 |
| पलामू | 36/19 | 175 |
नोट- ( ये आंकड़े शनिवार के हैं )
आज जमशेदपुर में बारिश के साथ पड़ेगी गर्मी
वहीं, जमशेदपुर की बात करें तो आज यहां पर खासतौर पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है. यानी सबसे अधिक गर्मी यहीं पर दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा यहां पर बारिश की भी संभावना जताई गई है. यहां बारिश से और उमस जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है. जमशेदपुर के साथ सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में भी हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
झारखंड के पूर्वी और दक्षिण जिले में रहेगी अधिक
आज झारखंड के उत्तर पूर्वी जिले जैसे देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, दुमका जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री और दक्षिण जिले जिनमें सरायकेला खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंगभूम 20 डिग्री तक न्यूनतम तापमान देखने को मिलेगा. वहीं, अन्य जिलों में 17 से 18 डिग्री तक तापमान रहेगा. यानी कि अब लगभग हर एक जिले में रात में लोगों को अच्छी गर्मी लगेगी. वहीं, यहां पर अधिकतम तापमान भी अब 37 डिग्री तक देखने को मिलेगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.