जानें आज का ताजा अपडेट
• पहले पिछले 24 घंटे की बात करें तो मौसम शुष्क ही रहा है. सबसे अधिकतम तापमान सरायकेला का 39.6 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का 13.1 डिग्री दर्ज किया गया है.
• वहीं, आने वाले 48 घंटे के अंदर एक बार फिर से मौसम भारी करवट लेगा. बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दवा बना हुआ है, जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. ऐसे में पूरा का पूरा झारखंड बारिश और तूफान की चपेट में आ सकता है.
• दरअसल, 16 और 17 मार्च के लिए अभी से ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है और लगभग 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी है. जहां हवा 70 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है.
• ऐसे में लोगों को अभी से ही सचेत रहना होगा. बता दें कि आईएमडी के रिपोर्ट के मुताबिक आज के मौसम की बात करें तो आज खासतौर पर पूर्वी और दक्षिणी जिलों में अच्छी खासी गर्म हवा चलेगी. जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 34/20 | 161 |
| जमशेदपुर | 38/22 | 174 |
| धनबाद | 33/20 | 188 |
| बोकारो | 36/20 | 170 |
| पलामू | 40/19 | 190 |
नोट- ( ये आंकड़े रविवार के हैं )
• इनमें खासतौर पर उतरी जिले जिनमें पलामू, लातेहार, चतरा, व गढ़वा जैसे जिले शामिल है. यहां पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है. ऐसे में दोपहर में घर से बाहर निकलते हैं तो शरीर को पूरा ढक कर रखें, पानी खूब पीते रहें व खुद को हाइड्रेट रखना ना भूलें.
• साथ ही, दक्षिणी जिले की बात करें तो खास तौर पर जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां और पश्चिम सिंहभूम शामिल है. यहां पर भी येलो अलर्ट जारी है. यहां पर भी अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री तक देखने को मिलेगी. गर्म हवा से परेशानी हो सकती है, बच्चे और बुजुर्ग इस समय सावधान रहें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.