झारखंड के इन जिलों में आज हो सकती है बारिश
अगर झारंड में बारिश की बात की जाए तो आज खासतौर पर देवघर, बोकारो, पाकुड़, दुमका, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, सरायकेला खरसावां, पूर्वी का पश्चिम सिंगभूम, रांची, खूंटी, जामताड़ा, साहिबगंज व चतरा जिलों में बारिश हो सकती है. यहां पर हवा भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. ऐसे में तेज हवा और आंधी तूफान जैसी स्थिति बने और आप बाहर हैं तो तुरंत सुरक्षित स्थान का शरण लें. इस दौरान पेड़ और खंबे के नीचे भूलकर भी ना खड़े हों.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 33/18 | 169 |
| जमशेदपुर | 36/21 | 173 |
| धनबाद | 33/20 | 188 |
| बोकारो | 34/19 | 145 |
| पलामू | 36/19 | 160 |
गर्मी से कोई राहत नहीं
झारखंड के कई जिलों में तो बारिश हो रही है.,लेकिन, बारिश के बावजूद भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक देखा जा रहा है. वहीं, रांची में भी 19 डिग्री और अन्य जिलों में 20-22 डिग्री के बीच देखा जा रहा है. वहीं, दोपहर में उमस वाली गर्मी और रात में तो अब लोग पंखा और ऐसी तक चला रहे हैं. बारिश के बाद तो और ज्यादा ही गर्मी लग रही है.
हजारीबाग में सबसे अधिक बारिश
झारखंड के हजारीबाग में सबसे अधिक 10.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 34.4 डिग्री डाल्टनगंज और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6 गुमला में दर्ज की गई. मौसम विभाग ने अभी भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.