Jharkhand Aaj Ka Mausam : झारखंड में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है. आज गुमला का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री पहुंच गया है. वहीं, रांची समेत झारखंड के 13 जिलों में आज शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि 16 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है.
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
आज झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम आदि जिलों में कोहरा छाए रहने का अलर्ट है. रांची मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. कोहरे में कमी आएगी और शीतलहर भी थोड़ी कमजोर पड़ेगी.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 21/7 | 174 |
| जमशेदपुर | 25/8 | 178 |
| धनबाद | 23/8 | 179 |
| बोकारो | 23/ 6 | 180 |
| पलामू | 23/ 4 | 190 |
नोट- ( ये आंकड़े गुरुवार के हैं )
झारखंड के 24 जिलों का तापमान 9 डिग्री के नीचे
वहीं, आज के मौसम की बात करें, तो आज झारखंड के 24 जिलों का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के नीचे देखने को मिलेगा. गुमला का 2 डिग्री के करीब है. वहीं, खूंटी 3 डिग्री, गढ़वा और पलामू में 4 डिग्री. इसके अलावा अन्य जिलों में 6 और 7 डिग्री रहने की संभावना है. साथ में हवा भी 5 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है. ऐसे में ठंड के साथ-साथ सनसनाती हवा भी लोगों को परेशान करेगी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.