Jharkhand Aaj Ka Mausam : झारखंड से कड़ाके की ठंड कम हो रही है. यहां का तापमान 8-13 डिग्री तक पहुंच गया है. रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, पलामू में AQI स्तर बढ़ गया है. हालांकि झारखंड के 5 जिलों में अभी भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी जारी किया है.
झारखंड से कड़ाके की ठंड गायब
रांची मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिलों में मैक्सिमम टेंपरेचर 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. खासकर, गोड्डा और पाकुड़ में 21 व 22 जनवरी को तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है. मिनिमम टेंपरेचर 9 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 27/9 | 108 |
| जमशेदपुर | 30/12 | 172 |
| धनबाद | 28/12 | 260 |
| बोकारो | 29/ 11 | 230 |
| पलामू | 28/8 | 210 |
नोट ( ये आंकड़े बुधवार के हैं )
झारखंड के 5 जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
झारखंड के लोहरदगा, पलामू, रांची, खूंटी, गुमला इन 5 जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. केवल इन्हीं 5 जिलों में न्यूनतम तापमान में इतनी कमी रहेगी. ऐसे में इन जिलों के लोगों को ठंड से थोड़ी परेशानी उठानी बढ़ सकती है और दोपहर में इन जिलों में सनसनाती हवा और शीतलहर के चलने की भी संभावना है. बाकी जिलों में स्थिति सामान्य रहेगी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.