झारखंड के इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
झारखंड के लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, रांची, डालटेनगंज, गढ़वा, गिरिडीह जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच बना रहेगा. इन जिलों में लोगों को ठंड से फिलहाल कोई राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है. यहां 24 घंटे शीतलहर चलेगी और दोपहर धूप में भी सनसनाती हवा 5 किलोमीटर की रफ्तार से परेशान करेगी. इस दौरान लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 25/10 | 216 |
| जमशेदपुर | 27/11 | 183 |
| धनबाद | 26/10 | 252 |
| बोकारो | 26/10 | 220 |
| पलामू | 27/9 | 200 |
नोट- ( ये आंकड़े रविवार के हैं )
झारखंड के 10 जिलों के लोगों को आज मिलेगी राहत
वहीं, खासतौर पर गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, बोकारो व धनबाद जैसे जिले में चार-पांच डिग्री तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. यहां का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक जाएगा, जो कि 24 घंटा पहले तक 6-8 डिग्री के बीच देखा गया था. ऐसे में लोगों को शाम के वक्त और रात में कंकनी से काफी हद तक राहत मिलेगी.
गुमला का तापमान 3.2 डिग्री पर ठहरा
वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे कम टेंपरेचर गुमला में 3.2 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा पलामू में 5.4, लातेहार में 5.5, खूंटी में 4.3, रांची में 7.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. बता दें कि सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 27.8 डिग्री दर्ज किया गया है. हालांकि रांची मौसम विभाग ने लोगों को ठंडी से सावधान रहने की सलाह दी है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.