Ranchi Holi Special Healthy Snack: रांची की बाजारों में इस बार होली स्पेशल हेल्दी स्नैक की धूम है. मकई का ठेकुआ जिसमें गुड़ का इस्तेमाल किया गया है. मड़वा का मिक्सचर और रागी की नमकीन जैसे आइटम लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इसी तरह ऑर्गेनिक रंग भी खरीदे जा रहे हैं.
रागी के स्नैक्स और मिक्सचर
इसके अलावा बाजार में रागी के स्नैक्स और मिक्सचर देखने को मिल रहे हैं. स्नैक्स बेच रही सुनीता बताती हैं कि हमारे पास इस बार खासतौर पर गांव की महिलाओं द्वारा हाथ से बनाया गया मकई का ठेकुआ है, जो गुड़ से बनता है. मकई के आटे को थोड़ा दरदरा पीसा जाता है और उसमें फिर गुड़ मिलाकर बनाया जाता है. इसमें फाइबर बहुत अधिक होता है. यही कारण है कि जो सेहत के प्रति जागरूक लोग हैं, वे एक बार में सौ-सौ पैकेट ऑर्डर कर रहे हैं.
रागी का मिक्सचर किया जा रहा है खूब पसंद
वहीं रागी का मिक्सचर भी इस बार काफी पसंद किया जा रहा है. सुनीता बताती हैं कि यह भी घर की महिलाओं द्वारा घर में बना हुआ है, इसलिए ऐसा स्वाद आपको बाहर नहीं मिलेगा. इसमें रागी का सेव, रागी का भुजिया, रागी का पापड़ हर एक चीज सिर्फ रागी की ही होती है. इसीलिए यह भी सेहतमंद लोगों की पहली पसंद बन रही है. यह भी एक बार में अभी 25 पैकेट हमने डिलीवरी किया है.
ऑर्गेनिक रंग की भी डिमांड
उन्होंने आगे बताया, मकई के ठेकुआ की कीमत एक पैकेट की ₹100 है और रागी के नमकीन का पैकेट 75 रुपये है. इसके अलावा खासतौर पर पालक से बनी हुई हल्के हरे रंग की होली का रंग और चुकंदर से बना हुआ रंग काफी पसंद किया जा रहा है. ऑर्गेनिक रंग में इन दोनों को काफी पसंद किया जा रहा है, एक पैकेट की कीमत ₹35 है.
हेल्दी ऑप्शन चुन रहे हैं लोग
आगे बताती हैं कि इस बार लोग हेल्दी विकल्प चुन रहे हैं. बिस्कुट में भी साधारण नहीं बल्कि, रागी बिस्किट चुन रहे हैं. रागी लड्डू, बाजरा लड्डू और मकई का लड्डू काफी पसंद किया जा रहा है. इसका लड्डू भी काफी पसंद किया जा रहा है. एक पैकेट की कीमत ₹200 तक होती है. तो इस बार होली में स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लोग खरीदारी कर रहे हैं.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.