अगर आप इस होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो रांची के चुनिंदा मैदान और लग्जरी होटल आपके स्वागत के लिए तैयार हैं. मात्र ₹99 से शुरू होने वाले पास में आपको प्रीमियम डीजे, ऑर्गेनिक कलर्स और लजीज व्यंजनों का बेजोड़ कॉम्बिनेशन मिलेगा. सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों के बीच जश्न का यह मौका हाथ से न जाने दें!
होली का त्योहार नजदीक है और रांची के लोग इस बार बड़े पैमाने पर जश्न की तैयारी में हैं. शहर के हरमू मैदान, धुर्वा मैदान और स्टेशन रोड स्थित चाणक्य बीएनआर होटल जैसे प्रमुख स्थानों पर शानदार आयोजन होने जा रहे हैं. यहां डीजे की धुन, गुलाल और लजीज पकवानों का आनंद एक साथ मिलेगा. अगर आप भी दोस्तों और परिवार के साथ नाचते-गाते होली मनाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर शिरकत कर सकते हैं.

होटल चाणक्य बीएनआर में होली सेलिब्रेशन के लिए पास उपलब्ध हैं. सिंगल एंट्री 799 रुपये से शुरू है, जबकि ग्रुप के लिए 8000 रुपये तक के पास उपलब्ध हैं. टिकट लेने के बाद खाना, पीना और संगीत का आनंद बिल्कुल मुफ्त मिलेगा. सुरक्षा के मद्देनजर यहां कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, जिसमें महिलाओं के लिए अलग वॉशरूम और चेंजिंग रूम की विशेष सुविधा दी गई है ताकि वे बेझिझक जश्न मना सकें.

यहाँ देश के मशहूर डीजे बॉलीवुड के सुपरहिट गानों पर आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे. होली के जश्न के लिए खास तौर पर ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल होगा. खाने के शौकीनों के लिए वेज और नॉन-वेज के साथ-साथ पारंपरिक मालपुआ और गुजिया जैसे स्पेशल आइटम्स भी उपलब्ध रहेंगे. अगर आप अपने दोस्तों के साथ बेहतरीन ‘क्वालिटी टाइम’ बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बजट में होली मनाने वालों के लिए हरमू मैदान सबसे अच्छा विकल्प है, जहां एंट्री फीस मात्र ₹99 है. यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ एक भव्य स्टेज तैयार किया जा रहा है, जहां मशहूर डीजे वीनस अपनी धुनों पर सबको नचाएंगी. खास बात यह है कि यहां कॉम्प्लीमेंट्री फ्री ड्रिंक जैसे कई ऑफर्स भी उपलब्ध हैं. भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यहां पहले से एडवांस बुकिंग कराना अनिवार्य है.

खुले और विस्तृत क्षेत्र में होली खेलने के शौकीनों के लिए धुर्वा मैदान सबसे बेहतरीन विकल्प है. मात्र 100 से 200 रुपये के टिकट में आप यहां स्टेडियम के पास दौड़ते-भागते होली का आनंद ले सकते हैं. खास बात यह है कि आपको अपने साथ रंग या पिचकारी लाने की कोई जरूरत नहीं है; एंट्री के बाद रंगों से लेकर मनोरंजन तक सारा इंतजाम कमेटी की ओर से किया गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.