Ground Report Ranchi: वापस अपने घर को लौटते अभिषेक ने कहा कि मैं वापस जा रहा हूं. क्या करूं, यह इंडिगो वाले ने जो किया है. मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगा, कल रात से इन्होंने इंतजार करवाया है. जब सुबह हुआ तब यह कहते हैं कि फ्लाइट कैंसिल है. इतना ही नहीं आज मेरे साल का शादी है.
सिर्फ रांची से ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े शहरों से तो 85-90 इस तरीके से फ्लाइट कैंसिल हुई है. रांची से अधिकतर फ्लाइट डिले चल रही है. डिले भी कितना इसका पता भी नहीं है.फोन में यात्री को किसी तरह का कंफर्मेशन भी नहीं दिया जा रहा है. जिस वजह से नाराजगी और हताशा काफी अधिक यात्रियों में देखी जा रही है.
साल की शादी में कैसे जाऊं
वापस अपने घर को लौटते अभिषेक बताते हैं कि मैं वापस जा रहा हूं. क्या करूं यह इंडिगो वाले ने जो किया है. मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगा, कल रात से इन्होंने इंतजार करवाया है और जब सुबह हुआ तब यह कहते हैं की फ्लाइट कैंसिल है. इतना ही नहीं आज मेरे साल का शादी है. अब बताओ अगर आपने पहले से बताया होता तो मैं ट्रेन या कुछ और कर लेता, अब मैं क्या करूं.मेरी बहन के अपने भाई का शादी समझ सकते हैं कि कितना करीबी होगा. अगर इसमें नहीं पहुंचे तो तरह-तरह की बातें बनेगी. हम पर भी सवाल उठाए जाएंगे. अब दुनिया को कौन समझाए की असली विलेन तो इंडिगो है, जो लड़ाई लगवा रही है. मेरी बीवी नाराज है वह अलग से, अब गलती इंडिगो की और मानना इसे मुझे पड़ेगा.
इंडिगो वाले ने बहुत गलत किया
वहीं, सिद्धार्थ बताते हैं इंडिगो वाले ने बहुत गलत किया आखिर यह क्या तरीका है काम करने का, कल रात से मैं इंतजार कर रहा हूं. यह कुछ बताते भी नहीं है कोई कंफर्मेशन नहीं, सुबह में 4:00 बजे एक मैसेज आया की फ्लाइट कैंसिल हो गया है. हमने बोला चलो कोई बात नहीं, फिर 2 घंटे बाद आया है की वापस आ जाओ फ्लाइट शेड्यूल्ड है, हमने बोला चलो ठीक है चलते हैं और अब यहां आए हैं तो फलाइट का कोई पता नहीं. बताइए ये क्या तरीका है. मैं और मेरी वाइफ की कनेक्टिंग फ्लाइट थी और दोनों दोनों देहरादून जा रहे है, छुट्टी मनाने के लिए.यहां पर दो दिन जिस तरीके से हम लोग का गया है. अब छुट्टी मनाने का मन ही नहीं है. अब मुझे फ्लाइट मिल भी जाए तो मुझे नहीं जाना है. क्योंकि,वह उत्साह बिल्कुल खत्म हो गया. इतना इरिटेशन हो गया कि अब कहीं नहीं जाना.
बेंगलुरु में जॉब पकड़ना है क्या करूं
मैं बेंगलुरु जा रहा था. वहां पर मेरा जॉब है. फिर वहां से यूएस के लिए निकलूंगा. मेरा एक प्रोजेक्ट है उस सिलसिले में मुझे निकलना है. आप समझ सकते हैं यह प्रोजेक्ट पहले से शेड्यूल होती है. अगर यह पहले बता दिए होते तो हम कोई अलग इंतजाम करते है. लेकिन एक भी मैसेज नहीं,एक भी कंफर्मेशन नहीं, ऐसा क्यों आप यात्रियों को घोस्ट क्यों कर रहे हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.