रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है. आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 1,20,850 रुपये है और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 1,26,890 रुपये है. वहीं, प्रति किलो चांदी 2,09,000 रुपये के भाव से जा रही है. जबकि कल गुरुवार को चांदी 2,07,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बेची गई थी. यानी इसके भाव में 2000 रुपये की तेजी है.
सोना हुआ सस्ता
रांची में 22 व 24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 1,20,950 रुपये था. जबकि आज इसकी कीमत 1,20,850 रुपये है. यानी इसके भाव में 100 रुपये की गिरावट है. वहीं, 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 1,27,000 रुपये के भाव से खरीदा गया था. आज इसकी कीमत 1,26,890 रुपये है. यानी इसके भाव 110 रुपये की गिरावट है.
बोकारो, जमशदेपुर, देवघर में रेट
बोकारो में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,21,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. 24 कैरेट सोने का भाव 1,27,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,88,000 रूपये प्रति किलो है. जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,19,450 रुपये 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 1,30,400 रुपये और चांदी 1,98,670 रुपये प्रति किलो है. देवघर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कि कीमत 1,21,468 रुपये और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 1,32,510 रुपये और चांदी 198,670 रुपये प्रति किलो रुपये के रेट से जा रही है.
सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी को नजरअंदाज न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझकर ही आप सोना खरीदें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.