रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 1,37,000 रुपये है और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 1,43,850 रुपये है. वहीं, प्रति किलो चांदी के 3,30,000 भाव से जा रही है. जबकि कल मंगलवार को चांदी 3,18,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बेची गई थी. यानी इसके भाव मे 12,000 हजार रुपये की तेजी है.
सोना में तेजी दर्ज
रांची में 22 व 24 कैरेट सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 1,35,550 रुपये था. जबकि आज इसकी कीमत 1,37,000 रुपये है. यानी इसके भाव में 1450 रूपये की तेजी है. वहीं, 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 1,42,330 रुपये के भाव से खरीदा गया था. आज इसकी कीमत 1,43,850 रुपये है. यानी इसके भाव में 1,520 रुपये की तेजी है.
बोकारो, जमशेदपुर, देवघर में रेट
बोकारो में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3,10,000 रूपये प्रति किलो है. जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,37,300 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 1,49,890 रुपये और चांदी 3,23,420 रुपये प्रति किलो है. देवघर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कि कीमत 1,38,417 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 1,51,000 रुपये और चांदी 3,23,420 रुपये प्रति किलो के रेट से बेची जा रही है.
सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी को नजरअंदाज न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझकर ही आप सोना खरीदें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.