रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है. आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,500 रुपये और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 1,59,080 रुपये है. वहीं प्रति किलो चांदी 2,90,000 रूपये के भाव से बेची जा रही है. जबकि कल रविवार को चांदी 2,90,000 रूपये प्रति किलो के भाव से बेची गई थी. यानी इसके भाव में इसके भाव में कोई बदलाव नहीं है.
सोना हुआ स्थिर
रांची में 22 व 24 कैरेट सोने कि कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 1,51,500 रूपये था, जबकि आज इसकी कीमत 1,51,500 रुपये है. यानी इसके भाव में कोई बदलाव नहीं है. वहीं 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल 1,59,080 रुपये के भाव से खरीदा गया था. आज इसकी कीमत 1,59,080 रुपये है. यानी इसके भाव में भी कोई बदलाव नहीं है.
बोकारो, जमशेदपुर, देवघर में रेट
बोकारो में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,53,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है और चांदी 2,65,000 रूपये प्रति किलो है. जबकि जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,50,000 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 1,63,760 रुपये और चांदी 2,68,420 रुपये प्रति किलो है. वहीं देवघर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कि कीमत 1,48,518 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 1,62,020 रुपये और चांदी 2,68,420 रुपये प्रति किलो के रेट से बेची जा रही है
सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी को नजरअंदाज न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझकर ही आप सोना खरीदें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.