रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार सोने और चांदी कि कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 1,50,200 रुपये और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 1,57,710 रुपये है. वहीं प्रति किलो चांदी 2,90,000 रूपये के भाव से बेची जा रही है. जबकि कल गुरुवार को चांदी 3,00,000 हज़ार रूपये प्रति किलो के भाव से बेची गई थी. यानी इसके भाव में 10,000 रूपये की गिरावट है.
सोना हुआ सस्ता
रांची में 22 व 24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 1,51,200 रूपये था, जबकि आज इसकी कीमत 1,50,200 रुपये है. यानी इसके भाव में 1,000 रूपये की गिरावट है. वहीं, 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल 1,58,760 रुपये के भाव से खरीदा गया था. आज इसकी कीमत 1,57,710 है. यानी इसके भाव 1,050 रूपये की कमी दर्ज हुई है.
बोकारो, जमशेदपुर, देवघर में रेट
बोकारो में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है और चांदी 2,70,000 रूपये प्रति किलो है. जबकि जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,48,700 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 1,62,340 रुपये और चांदी 2,68,120 रुपये प्रति किलो है. वहीं, देवघर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कि कीमत 1,47,208 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 1,33,825 रुपये और चांदी 2,68,120 रुपये प्रति किलो के रेट से बेची जा रही है.
सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी को नजरअंदाज न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझकर ही आप सोना खरीदें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.