Ranchi Famous Coffee Shop: रांची के क्लब रोड स्थित नेशन कॉफी शॉप कपल्स की पसंदीदा जगह है. यहां आंखों के सामने कॉफी पीसकर बनायी जाती है. संचालक रूपेश शुद्ध अरेबिका कॉफी सीधे बागान से लाते हैं और 5 से 6 वैरायटी सर्व करते हैं.
कपल्स के बीच हॉटस्पॉट बना
दरअसल, हम बात कर रहे हैं रांची के क्लब रोड स्थित नेशन कॉफी की. यह जगह इन दिनों रांची के कपल्स के बीच हॉटस्पॉट बनी हुई है. यहां की कॉफी और एंबिएंस दोनों ही काफी खूबसूरत हैं. यह एक कैफे है, जहां आप कॉफी और सैंडविच का मजा ले सकते हैं. फिलहाल यह जगह काफी हिट हो रही है, क्योंकि यहां पर शुद्ध कॉफी मिलती है, जो आपको हर जगह देखने को नहीं मिलती.
सीधा बागान से आती है कॉफी
इसके संचालक रूपेश बताते हैं कि हम लोग सीधे दूसरे राज्यों के कॉफी बागानों से अरेबिका कॉफी के बीज चुनकर लाते हैं. अरेबिका कॉफी को सबसे अच्छी क्वालिटी का बीज माना जाता है. यही कारण है कि यहां कॉफी की शुद्धता पर सवाल उठाने की कोई गुंजाइश नहीं रहती. सबसे अच्छे बीज लाकर उन्हें रोस्ट किया जाता है और फिर आपकी आंखों के सामने ही पीसा जाता है, जिसे आप खुद देख सकते हैं. यही वजह है कि लोगों को यहां आना इतना पसंद है, क्योंकि यहां का टेस्ट कहीं और नहीं मिलता.
5 से 6 वैरायटी भी
इसके अलावा यहां आपको कॉफी की कम से कम 5 से 6 वैरायटी देखने को मिलती है. माचा भी यहां उपलब्ध है. बैठने के लिए यहां वुडन बेंच लगाए गए हैं, जो देखने में लेह-लद्दाख की याद दिलाते हैं. पहाड़ी इलाके को ध्यान में रखते हुए इसका एंबिएंस भी उसी तरह तैयार किया गया है. खूबसूरत लाइटिंग, विदेशी तस्वीरें और छोटे-छोटे कोने युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं.
कोई डिस्टर्ब करने वाला नहीं
यहां खासतौर पर कपल्स की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है. जिनका बजट कम होता है और जो बैठकर लंबे समय तक बातचीत के लिए एक अच्छी जगह ढूंढते हैं, उनके लिए यह जगह परफेक्ट मानी जाती है. यहां आप एक कॉफी पर आराम से आधा घंटा से 45 मिनट तक बैठकर बात कर सकते हैं. न कोई डिस्टर्ब करने वाला होता है और न ही कोई टोकने वाला. यही वजह है कि यह जगह युवाओं और कपल्स के बीच तेजी से हॉटस्पॉट बनती जा रही है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.