रांची की खूंटी रोड, कांके रिंग रोड और रांची-मांझी रोड पर धोनी और साक्षी अक्सर लॉन्ग ड्राइव करते हैं. यहां खूबसूरत ढाबे, जंगल और पहाड़ का नजारा मूड फ्रेश कर देता है. यहां की सड़कें एकदम शांत हैं. आइये जानते हैं यहां के बारे में.
वैलेंटाइन डे के मौके पर या फिर किसी भी दिन अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर आना चाहते हैं तो रांची की इन सड़कों पर आ सकते हैं. यहां पर धोनी और साक्षी हमेशा लॉन्ग ड्राइव करते हुए मिल जाते हैं. ऐसा आए दिन देखा जाता है कि क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ अपनी किसी भी कार को लेकर लॉन्ग ड्राइव पर निकल आते हैं. क्योंकि धोनी और साक्षी दोनों को लॉन्ग ड्राइव बहुत पसंद है. ऐसे में आप भी वैलेंटाइन डे के या फिर यूं ही किसी भी दिन रांची के इन सड़कों में लॉन्ग ड्राइव पर आ सकते हैं. इसमें एक तो रांची- खूंटी रोड, दूसरा कांके रिंग रोड और तीसरा रांची-मांझी रोड है. जहां पर धोनी अक्सर लॉन्ग ड्राइव पर निकलते हैं.

यहां पर आप लॉन्ग ड्राइव के लिए आ सकते हैं. क्योंकि यहां पर सनसेट का बड़ा ही खूबसूरत नजारा दिखता है. बगल में बहुत सारे फेमस ढाबे भी हैं. अगर आप रांची- खूंटी रोड में आते हैं तो आप एकदम जंगल के बीच से पार होंगे, दोनों तरफ एकदम घने जंगल और बीच में एकदम चिकनी पतली सड़क है. यहां आपको लगेगा आप शिमला और मनाली में आ गये है. वैसे वहां भी भीड़ देखने को मिलती है.

यही कारण है कि जो लोग लॉन्ग ड्राइव लवर होते हैं. वह यहीं पर आते हैं. यहां पर आपको एक से बढ़कर एक ढाबे देखने को मिलेंगे. जहां पेड़ के नीचे बैठकर, बगल से नदी बहती है. कुछ ऐसी नजारों के बीच में आपको खाना खिलाया जाएगा. चाहे आप नॉनवेज खाएं या वेज, एकदम देहाती स्टाइल में घर का बना हुआ भोजन मिलेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यही चीज आपको रांची-मांझी रोड पर भी देखने को मिलेगी. यहां पर तो बड़ा ही खूबसूरत महतो ढाबा भी है, जो की पहाड़ की तलहटी पर बसा हुआ है. लोग यहां पर लॉन्ग ड्राइव करने के बाद आकर कई सारे व्यंजन का लुफ्त भी उठाते हैं. यह रिजॉर्ट जैसा है. जहां से व्यू बहुत ही शानदार दिखता है. यहां पर भी लोग आउटिंग करने के लिए आते हैं. ठंड के मौसम में आप बोनफायर का मजा ले सकते हैं.

साथ ही इन सड़कों में आपको काफी सन्नाटा देखने को मिलेगा. मतलब यहां डर जैसा बिल्कुल नहीं होता है. बस एकदम शांत माहौल आसपास खूबसूरत पहाड़ ही दिखाई देंगे. जहां पर रख कर आप ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं. कई बार तो लोग खाना बनाने का सामान गाड़ी में ले जाते हैं और जंगल के बीच या पहाड़ के ऊपर थोड़ा चढ़कर मैगी और चाय बनाने का मजा भी लेते हैं.

ऐसे में आप यहां पर आ सकते हैं. अगर आप डिप्रेशन जैसा भी महसूस कर रहे हैं तो यकीन मानिये यहां पर आकर सारा डिप्रेशन कहां छुपांतर हो जाएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा. इसीलिए धोनी भी यहीं पर लॉन्ग ड्राइव के लिए आते हैं. मूड एकदम फ्रेश कर देगा, गर्लफ्रेंड और पार्टनर भी खुश हो जाएगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.