गुमला के बाद खूंटी का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. इसके अलावा डाल्टनगंज में 6.1, बोकारो में 8.5, लोहरदगा में 8.5, पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 8.5, लातेहार में 9.0, जमशेदपुर में 9.1, देवघर में 9.5, और कोडरमा में 9.6 डिग्री रहा है. इन सारे जिलों में अच्छी खासी बर्फीली हवा चल रही है.
न्यूनतम तापमान में गिरावट से अधिकतर जिलों का हाल खराब
गुमला के बाद खूंटी का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. इसके अलावा डाल्टनगंज में 6.1, बोकारो में 8.5, लोहरदगा में 8.5, पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 8.5, लातेहार में 9.0, जमशेदपुर में 9.1, देवघर में 9.5, और कोडरमा में 9.6 डिग्री रहा है. इन सारे जिलों में अच्छी खासी बर्फीली हवा चल रही है. मौसम विभाग की माने तो इन जिलें के लोगों को काफी सावधान रहने की जरूरत है.
अभी और होगी तापमान में गिरावट
आज खासतौर पर पलामू, गढ़वा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा जैसे जिले का और भी दो डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिरने वाला है. यहां पर फिलहाल न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री देखा जा रहा है, जो की आने वाले 24 घंटे के अंदर 6-7 डिग्री के बीच देखा जाएगा.
कैसा रहेगा मौसम
मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक 7 दिसंबर और 8 दिसंबर को सुबह के वक्त धुंध और कोहरा के बाद दिन में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. जबकि 9 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा. आंशिक बादल छाने की वजह से दोपहर में धूप एकदम हल्की रहेगी. जिस वजह से बर्फीली ठंड का एहसास लोगों को और भी परशान करेगा. बता दें कि आने वाले समय में सर्दी और भी सताने वाली है.
इसी के साथ राज्य के प्रदूषण यानी AQI की बात करें तो रांची- 62, जमशेदपुर-84, धनबाद-61, बोकारो-80 और पलामू-85 रिकॉर्ड किया गया. तो कुल मिलाकर ये कह सकते हैं कि झारखंड के लोगों को सर्दी से अभी राहत मिलने की उम्मीद तो नहीं है लेकिन प्रदूषण परेशान नहीं करेगा.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.