झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक चार्टर एम्बुलेंस के लापता होने की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों और एयरपोर्ट प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं. बताया जा रहा है कि विमान में मरीज और मेडिकल टीम समेत कुल पांच लोग सवार थे. उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का एटीl) से संपर्क टूट गया, जिसके बाद से उसकी कोई लोकेशन नहीं मिल पा रही है.
ख़बरें फटाफट
रांचीः रांची एयरपोर्ट से उड़ा चार्टर एम्बुलेंस लापता. रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरा था चार्टर एम्बुलेंस. शाम 7:00 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरा था चार्टर एम्बुलेंस. निजी चार्टर एंबुलेंस में कुल पांच लोग थे सवार. अचानक मौसम खराब होने की वजह से चार्टर एंबुलेंस लापता. लातेहार और पलामू के बीच लापता होने की आ रही खबर. रात 8:30 बजे के करीब चार्टर एंबुलेंस को पहुंचना था दिल्ली.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें