Ranchi New Year Celebration Best Parks: साल के पहले दिन कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो रांची की इन जगहों का रुख कर सकते हैं. यहां आने के लिए आपको जेब भी ढीली नहीं करनी पड़ेगी और यहां की खूबसूरती मन मोह लेगी. यही वजह है कि नये साल पर रांची के इन पार्क में बहुत भीड़ देखने को मिलती है.
इन सारी जगहों की एंट्री फीस भी कम है. खूबसूरत डैम का नजारा, चारों तरफ हरियाली. वो हर एक चीज यहां मिलती है, जो पिकनिक के लिए जरूरी हो. सबसे पहले बात करें रॉक गार्डन की तो यहां पर आपको कई सारी गुफाएं देखने को मिलेंगी. खूबसूरत झूले, कैंटीन, गार्डन के ऊपर से ही खूबसूरत कांके के डैम का नजारा, सब कुछ बेहद सुंदर लगता है.

यहां पर आराम से आप चटाई लेकर आ सकते हैं और कैंटीन में एक से बढ़कर खाने का लुफ्त भी उठा सकते हैं. क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए यह बेस्ट मानी जाती है और पिकनिक के समय तो यहां पर इतनी भीड़ रहती है कि कई बार आपको चटाई बिछाने की भी जगह नहीं मिलेगी. एंट्री फीस है मात्र ₹20 है.

इसके बाद आ सकते हैं रांची के नक्षत्र वन में, जहां पर राशि के अनुसार आपको कई सारे पेड़ देखने को मिलेंगे. ये पूरे झारखंड का सबसे यूनिक गार्डन है. ऐसा आपको दूसरा देखने को नहीं मिलेगा. जैसे मिथुन राशि है तो उसे रिलेटेड पेड़ व रिलेटेड नक्षत्र, इन सारी चीजों की जानकारी यहां मिलती है. ऐसे में खासतौर पर जिनको एस्ट्रोलॉजी पसंद है, उनके लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद आप आ जाइए रांची के रोज़ वैली में. इसके लिए आपको रांची से थोड़ा सा दूर जाना पड़ेगा. लगभग 10 किलोमीटर दूर, इसको शॉर्ट में लोग यहां का मिनी गोवा भी बोलते हैं. क्योंकि, यह गेटाशुल डैम के एकदम किनारे है. डैम की वजह से पानी का जो बहाव है देखने में एकदम समुद्र की तरह लगता है.

इसके बगल में आपको अच्छी-खासी रेत, चारों तरफ हरियाली और डैम के बीच में एक टापू जैसा भी देखने को मिलेगा. यहां की खूबसूरती अद्भुत है. यहां पर पिकनिक मनाने बड़ी तादाद में लोग आते हैं. क्योंकि, डैम के पानी से आराम से नहाना-धोना, खाना बनाना ये सारी चीजें हो जाती हैं और पानी एकदम साफ रहता है.

यहां पर लोग अपने बर्तन, चूल्हा सब कुछ लेकर आते हैं. बाकी ऊपर वाले दो गार्डन में आप खाना नहीं बना सकते हैं, कैंटीन में खा सकते हैं लेकिन, यहां पर खाना बनाने की अच्छी खासी फैसिलिटी है. लोग बसों में भरकर आते हैं, डीजे बजाते हैं, डांस करते हैं, चिकन मटन बनाते हैं. यहां पर आपको चिकन-मटन की शॉप भी देखने को मिल जाएंगी.

यहां एंट्री फीस जैसा कुछ भी नहीं है, आप फ्री में आ सकते हैं और यहां से जाने वाली जो सड़कें हैं वे भी काफी खूबसूरत हैं. पेड़ के दोनों तरफ साल के बड़े-बड़े वृक्ष और चिकनी सड़क, इसकी खूबसूरती देखकर आपको ऊटी या फिर कुर्ग की याद आ जाएगी. लोग तो सिर्फ यहां पर ड्राइव करने के लिए भी आ जाते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.