Ranchi Patratu Colony News: रांची से 20 किलोमीटर दूर पतरातू घाटी और पतरातू कॉलोनी जंगलों के बीच स्थित है. यहां खूबसूरत दिल शेप घाटी, घनघोर जंगल, साफ सफाई और शांति मिलती है. लोग लॉन्ग ड्राइव और पिकनिक के लिए आते हैं. आइये जानते हैं यहां की खूबसूरती के बारे में.
रांची से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पतरातु घाटी और वहां पर पतरातू कॉलोनी है. यह कॉलोनी बड़ा बहुत खूबसूरत है. क्योंकि जंगलों के बीच में बसी हुई है. यहां पर दोनों तरफ घनघोर जंगल और के बीच में आपको खूबसूरत घर देखने को मिलेंगे. यहां सड़क के किनारे घर हैं. बाकी पूरा का पूरा जंगल है और बगल में आपको बहुत ही खूबसूरत दिल शेप वाली घाटी भी देखने को मिलेगी.

जंगल के बीच में यह कॉलोनी सब तो है ही. इसके अलावा यहां पर घर कहां है, आपको दिखेगा ही नहीं. क्योंकि पेड़ पौधे इतने हैं कि दूर से लगेगा कि यह तो सिर्फ जंगल है. हालांकि जब आप पास जाएंगे तो पता चलेगा अच्छा अंदर में एक घर भी है. यहां पर कच्चे मकान थोड़े अधिक हैं. क्योंकि यह थोड़े गांव वाले इलाके हैं, लेकिन शांति और सुकून भरपूर आपको यहां मिलेगा.

साथ ही, यहां की साफ सफाई भी गजब की है. जंगल है कच्ची सड़के हैं, कचरे के नाम पर सिर्फ और सिर्फ पेड़ों की सूखी पत्तियां आपको देखने को मिलेंगी. यहां आपको चिड़ियों की आवाज, ठंडी हवा मतलब की आपको अपने गांव घर की याद आ जाएगी. कई बार तो लोग यहां पर सिर्फ और सिर्फ घूमने के लिए आते हैं. खासतौर पर लोग यहां पर खेती पर निर्भर हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रांची की इस फेमस कॉलोनी में जाने के लिए सड़क भी एकदम चिकनी बनी हुई है. जहां दोनों तरफ घनघोर जंगल है. यह आपको दिखने में इतना खूबसूरत लगेगा कि लोग यहां पर लॉन्ग ड्राइव पर आते हैं और यूं ही पैदल चलते हैं. दोनों तरफ बड़े-बड़े साल के पेड़ और कॉलोनी में ही आपको कुछ ऐसे दुकान मिल जाएंगे. जहां पर देसी मुर्गा और खस्सी बनते हैं तो लोगों के लिए पिकनिक भी हो जाती है.

किसी भी घर में आप चले जाएंगे तो ऊपर छत पर तो आपको बड़ा ही खूबसूरत घाटी देखने को मिलेगा. यह घाटी दिल शेप का .है मतलब यहां तो घाटी ही प्यार की गवाही देता है और चारों तरफ पहाड़ है. मतलब जो चीज देखने आप शिमला और मानली जाते हैं, वह यहां के छत पर ही देखने को मिल जाता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.