पूर्व केंद्रीय मंत्री और गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो के बच्चों ने उन्हें ही ट्रोल कर दिया है. वे पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी के घर जाना चाहते थे लेकिन गेट ही नहीं खुला जिसके बाद बच्चों का मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल रहा है.
गेट पर खड़े बच्चे
पूर्व केंद्रीय मंत्री और गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी राजनीति या संगीत नहीं, बल्कि उनके बच्चों से जुड़ा एक मजेदार किस्सा है. हाल ही में बाबुल सुप्रियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके बच्चे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से मिलने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.
दरअसल, बाबुल सुप्रियो के बच्चे अपने परिवार के साथ झारखंड की राजधानी रांची घूमने पहुंचे थे. रांची में ही एमएस धोनी का फार्महाउस स्थित है. बच्चों की इच्छा थी कि वे अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मुलाकात करें. इसी उम्मीद में वे धोनी के घर के बाहर पहुंचे और वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड से बात करने की कोशिश की. बच्चों ने मासूमियत भरे अंदाज में अपने पिता का परिचय भी दिया और कहा कि उनके पापा नेता हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं मिल सकी.
ONCE UPON A TIME IN FRONT OF #msdhoni7 ‘s HOUSE GATE IN RANCHI : This is my little one Naina & her cousin brother Golu on a trip to Ranchi with their grandparents ! And this is the GATE OF Thala- @msdhoni This is what they did in front of his gate to meet him – spoke to the… pic.twitter.com/TejbsJRGt4