Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ट्रेन में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. मिली जानकारी के अनुसार रांची के टाटीसिल्वे में ट्रेन में सेना के जवान अजित सिंह ने युवती से दुष्कर्म किया.
बताया जा रहा है कि वह घर से नाराज होकर निकली थी. इसी दौरान ट्रेन में तैनात सेना के जवान ने उसे जबरन खींचकर अपने कब्जे में लिया और दुष्कर्म किया. युवती के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवती को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया.
आरोपी की पहचान अजित सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल पंजाब में पोस्टेड है. जानकारी के अनुसार, आरोपी आर्मी वैगन ट्रेन में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी जवान ने आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ मारपीट भी की, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
घायल जवानों का इलाज कराया गया है, जबकि पीड़िता को चिकित्सीय जांच और काउंसलिंग के लिए भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.