बुलेट प्वाइंट्स में जाने आज का ताजा अपडेट
• झारखंड में पिछले 24 घंटे में डाल्टनगंज में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री दर्ज हुआ. यहां दिन में अच्छी खासी कड़ी धूप लोगों की हालत खराब करके रखी है. बारिश जैसी चीज का यहां पर कोई असर नहीं है. यहां लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे.
• वहीं, लातेहार में डाल्टेनगंज से स्थिति सीधे उलट रही. यहां पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक दर्ज किया गया, जो कि बाकी अन्य जिलों से 7 से 8 डिग्री तक कम दर्ज हुआ. वहीं, दोपहर में भी अच्छी खासी हल्की ठंडी हवा ने लोगों को काफी अच्छा फील करा रही है. यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 32/19 | 129 |
| जमशेदपुर | 35/21 | 134 |
| धनबाद | 33/20 | 181 |
| बोकारो | 34/20 | 165 |
| पलामू | 34/20 | 170 |
• अगर हम सिनॉप्टिक फीचर की बात करें तो दरअसल, एक पश्चिमी विक्षोंभ बना हुआ है, जिसका असर फिलहाल झारखंड में देखा जा रहा है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में असम की तरफ एक अपर ऐयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है. इन दोनों का आंशिक असर झारखंड में देखा जा रहा है, जिस वजह से बारिश व वज्रपात की संभावना बनी हुई है.
• झारखंड में आज लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. संभावना है कि अधिकतम तापमान देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, रांची, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, पलामू, कोडरमा जैसे जिलों का 32 से 34 के बीच में रहने की संभावना है.
• झारखंड के दक्षिणी जिलों में जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां और सिमदेगा जैसे जिलों का 34 से 35 डिग्री के बीच अधिकतम तापमान देखे जाने की संभावना है. यहां पर तापमान 40 डिग्री तक चला गया था. ऐसे में लोगों को काफी राहत मिली है. यहां का न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.
• यहां का जहा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक चला गया था. अब यही तापमान आज 18 से 21 डिग्री के बीच देखने को मिल सकता है. यहां लगभग हर जिले के तापमान लगभग इसी रेंज में रहने की संभावना है.
• झारखंड के 7 जिलों में आज वज्रपात और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, खूंटी, रामगढ़, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, सरायकेला खरसावां व जमशेदपुर शामिल हैं. यहां पर हवा 70 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चल सकती है.
• वहीं, झारखंड के 7 जिले ऐसे हैं. जहां येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, चतरा व सिमडेगा जैसे जिले शामिल हैं. यहां पर हवा 40 किमी प्रति घंटे का रफ्तार से चल सकती है. बारिश के साथ गर्जन की भी प्रबल संभावना है. ऐसे में लोग थोड़ा सतर्क रहें. आईएमडी ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.