Ranchi Best Yoga Classes: आज के समय में तनाव, ओवरथिंकिंग, डिप्रेशन बहुत कॉमन हो गया है. इनसे निकलने में योगा और मेडिटेशन अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में रांची में पांच ऐसी योगा क्लासेस हैं जो योग और ध्यान के जरिए इन सारी चीजों से छुटकारा पाने में काफी मदद करते हैं.
झारखंड की राजधानी रांची में कुछ ऐसी योगा क्लासेस हैं जो काफी पॉपुलर हैं. जैसे नटराज इंस्टीट्यूट ऑफ योगा, प्रसन्न योग, क्लासिकल योग, शंकर योगा एंड मेडिटेशन व ऋषि क्लासेस. ये क्लासेस शहर के बीच ही चलती हैं और इन पांचो में कुछ बातें एकदम कॉमन हैं और यही कारण है कि लोग इन पर भरोसा करते हैं.

सबसे पहले बात करें क्लासिकल योगा सेंटर की, जो रांची की हरमू हाउसिंग कॉलोनी में है. यहां पर सद्गुरु की योगा प्रैक्टिस के बारे में बताया जाता है और सिखाया जाता है. यहां पर खास बात यह है कि अगर आप इनरोल करवाते हैं तो योग तो करवाएंगे ही, इसके अलावा, आपके न्यूट्रिशन, दिनभर में आप क्या खाते हैं क्या नहीं खाते हैं, ओवर थिंकिंग की समस्या क्या क्यों है, इन सारी चीजों पर भी गौर फरमाया जाता है.

यहां पर अगर आप आते हैं, तो योग के साथ-साथ आप सद्गुरु के आश्रम जोकि कोयंबटूर में है, वहां पर भी जाकर योगा करने का मौका मिलता है. वहां पर हजारों के साथ आप योगा कर पाएंगे. कई बार तो लोग सिर्फ इसलिए यहां पर आते हैं, क्योंकि उनको वहां जाकर योगा करने का मौका मिलता है. यहां आने के बाद आपके मन को बड़ी शांति मिलेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

शंकर मेडिटेशन एंड योगा क्लासेस की बात करें तो, यह रांची के कचहरी चौक पर स्थित है और यहां पर आपको मन, शरीर और आपकी ऊर्जा इन तीनों को एक लाइन में कैसे लाना है यह समझ में आ जाएगा. अपनी ऊर्जा को कैसे चैनेलाइज करना है, एक दिशा देनी है, भटकाव और डिस्ट्रक्शन से हटकर कैसे अपने लक्ष्य की ओर लगाना है. इसके लिए लोग यहां पर आते हैं.

यहां पर आपको योग के साथ-साथ डीप मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग ये सारी चीजें सिखाई जाती हैं. आप महज 10 से 15 मिनट यह करेंगे तो यकीन मानिए ओवर थिंकिंग जैसी समस्या से कुछ दिनों में ही छुटकारा मिल जाएगा. महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग क्लासेस चलते हैं. खासतौर पर ऐसी महिलाएं जो हाउसमेकर हैं और थोड़ा तनाव में रहती हैं. कई बार थायराइड जैसी भी समस्या हो जाती है. वे यहां आती हैं और एकदम प्रसन्न होकर जाती हैं.

वहीं, नटराज योगा इंस्टीट्यूट की बात करें तो, यहां पर तो इस तरह के कुछ पोज सिखाए जाते हैं, जो आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि आप ऐसा कर भी सकते हैं और यहां आकर आप एक एक्सपर्ट बन जाते हैं. कठिन से कठिन पोज जीरो से शुरू करके काफी सहजता से आपको वहां तक ले जाते हैं. इस इंस्टीट्यूट की यह बड़ी खासियत है.

यहां पर योग के साथ-साथ मेडिटेशन भी और ध्यान लगाना, विचार पर मंथन करना, विचार कहां से आते हैं और क्यों आते हैं इन सब चीजों पर काफी बातें होती हैं. जीवन की बड़ी-बड़ी समस्या भी यहां पर योग और ध्यान करके आपको छोटी लगने लगेगी. यही कारण है यहां पर बच्चों से लेकर महिला व बूढ़े हर एक वर्ग के लोग आपको देखने को मिलेंगे.

वही, ऋषि क्लासेस और प्रसन्न योगा क्लासेस की भी यही बात है.ओवरथिंकिंग वाली महिलाएं यहां पर काफी ज्यादा आती हैं. छोटी-छोटी बातों पर काफी अधिक परेशान होने वाली महिला दीप्ति बताती हैं, यहां पर कुछ दिन क्लासेस की मन को बड़ा अच्छा लगा. अंदर से बहुत ही हल्कापन महसूस हो रहा है. ऐसा लग रहा है समस्या कोई बड़ी नहीं थी. इसको सोचकर हमने बेमतलब का बहुत बड़ा कर लिया अब काफी सुकून मिलता है, दिमाग को शांति मिलती है और काफी आराम महसूस होता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.