भास्कर न्यूज | लाहोद केन्द्र शासन के द्वारा चलाये जा रहे उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत देश भर के ग्राम पंचायतों में पर उल्लास मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत आने वाले समस्त 78 ग्राम पंचायतों में धूमधाम से उल्लास मेले का अयोजन किया गया। इस अवसर पर पर केरवाद्वारी ग्राम पंचायत संकुल केन्द्र सेन्द्रीपाली में उल्लास मेले का निरीक्षण रामपुर विधानसभा के विधायक फूलसिंह राठिया द्वारा किया गया। उन्होनें उल्लास मेले के सभी स्टालों को देखकर वीटी शिक्षकों से स्टाल के बारे में जानकारी ली। साथ ही नवसाक्षरों से स्टाल के दक्षताओं के बारे में प्रश्न पूछे। ज्ञात हो कि विगत दिनों करतला विकासखण्ड अंतर्गत कुल 221 केन्द्रों में उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें 3386 असाक्षरों का पंजीयन किया गया था जिसमें से 2903 ने परीक्षा दिलाकर साक्षरता प्राप्त की है। उल्लास परीक्षा में पंजीयन के सापेक्ष 85.75 प्रतिशत सफलता प्राप्त किया गया। जिन्हें नवसाक्षर के रूप में अपना कौशल दिखाने का यह एक अच्छा अवसर शासन स्तर पर प्रदान किया गया। उल्लास मेले में कुल 14 विभिन्न दक्षाओं के आधार पर 14 स्टाल लगाने निर्देशित किया गया था जिन स्टालों का संचालन नवसाक्षरों द्वारा किया गया। करतला विकासखण्ड के सभी 35 संकुल अंतर्गत आने वाले 78 ग्राम पंचायतों में उल्लास मेले का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत केरवाद्वारी, संजय नगर फरसवानी, कछार चोरभट्टी, चारमार, मदवानी, दादरकला, गिधौरी, बेहरचुवा, सुवरलोट, बंधवापारा, रिस्दीहापा, सरगबुंदिया, ढनढनी आदि मौजूद थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.