रामपुर में तीन प्लाईवुड फैक्ट्रियों में आयकर विभाग की जांच चौथे दिन भी जारी है। दिल्ली से आए छह वरिष्ठ अधिकारियों की टीम इन फैक्ट्रियों के वित्तीय लेनदेन से जुड़े प्रपत्रों की गहनता से पड़ताल कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में बरेली और रुद्रपुर स्थित कंपनियों का भी सर्वे किया जा रहा है, जो इन फैक्ट्रियों को कच्चा माल सप्लाई करती हैं।
यह जांच एनजी प्लाईवुड, एमएन इंडस्ट्रीज और एमआई इंडस्ट्रीज फैक्ट्रियों पर केंद्रित है। तीनों फैक्ट्रियां रामपुर के बड़े व्यापारी मुनन खां और नईम खां उर्फ बबलू के स्वामित्व में हैं। नईम खां उर्फ बबलू, मुरादाबाद के सपा के पूर्व सांसद के समधी बताए जा रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.