रामनगर वन क्षेत्र की धनौजी पंचायत के कौआहा गाँव में शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक विशालकाय अजगर देखा गया। वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अजगर का सफल रेस्क्यू किया। यह अजगर लगभग 12 फीट लंबा था, जिसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में घर के पास गेहू के खेत मे देखा गया। ग्रामीणों ने अजगर को देखते ही तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रामनगर वन विभाग के रेंजर विजय कुमार ने तुरंत एक विशेष रेस्क्यू टीम का गठन किया। टीम को धनौजी पंचायत के कौआहा गाँव भेजा गया, जहां अजगर मौजूद था। वनपाल आशीष कुमार के नेतृत्व में टीम की गठन की गई जिसमें वनकर्मी मोहम्मद कयामुद्दीन अंसारी के साथ अन्य वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तथा सतर्कता और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को गोवर्धन वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया। इससे मानव जीवन और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई। वन अधिकारियों ने बताया कि मौसम परिवर्तन और बारिश के कारण सर्प अक्सर आबादी वाले इलाकों में आ जाते हैं। रेंजर विजय कुमार ने लोगों से अपील की कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.