स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के निदेशक प्रतीक चंद्रशेखर जुईकर ने प्रशासनिक कारणों से राजसमंद नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय को एपीओ कर दिया है। 27 फरवरी को जारी आदेश के अनुसार ब्रजेश राय का मुख्यालय तत्काल प्रभाव से आदेशों की प्रतीक्षा में निदेशालय किया गया है तथा उन्हें वहां उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं। गुप्ता संभालेंगे आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार ब्रजेश राय के स्थान पर अब नगर परिषद आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार उपखंड अधिकारी ब्रजेश गुप्ता संभालेंगे। इस संबंध में जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने आदेश जारी कर ब्रजेश गुप्ता को राजसमंद उपखंड अधिकारी के साथ-साथ नगर परिषद आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए हैं। नामकरण को लेकर राय पर स्याही फेंकी थी गौरतलब है कि पिछले महीने शहर में सड़क नामकरण को लेकर विवाद गहरा गया था। नामकरण के विरोध में प्रदर्शन हुए और आयुक्त ब्रजेश राय पर स्याही फेंकने की घटना भी सामने आई थी। इस प्रकरण में पुलिस थाने में भी मामला दर्ज हुआ तथा नगर परिषद कर्मचारियों ने भी कार्य का बहिष्कार किया था। ऐसे में अचानक एपीओ आदेश जारी होने से शहर में एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.