प्रश्नकाल से शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही
राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी. सदन में तारांकित प्रश्नों की सूची में 22 प्रश्न शामिल हैं, जबकि अतारांकित प्रश्नों की सूची में भी 22 प्रश्न रखे गए हैं. इन प्रश्नों के माध्यम से मुख्यमंत्री से जुड़े विभाग, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के विभाग, चिकित्सा विभाग, संसदीय कार्य विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग और वन विभाग से संबंधित मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगे जाएंगे. विधायकों द्वारा विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों को उठाया जाएगा. प्रश्नकाल के दौरान सरकार को विभागीय कार्यों, योजनाओं और नीतियों को लेकर विपक्ष और विधायकों के सवालों का जवाब देना होगा.
गृह राज्य मंत्री सदन की पटल पर रखेंगे अधिसूचना
सांगानेर पंचायत समिति कार्यालय को लेकर लाया जाएगा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
विधानसभा में विधायक कैलाश चंद वर्मा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से पंचायती राज मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. प्रस्ताव में पंचायत समिति सांगानेर का कार्यालय जनहित में बगरू विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जाने का मुद्दा उठाया जाएगा. विधायक का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों में असुविधा होती है. ऐसे में कार्यालय को बगरू क्षेत्र में स्थापित करने से स्थानीय जनता को राहत मिलेगी और प्रशासनिक कामकाज भी सुचारु रूप से हो सकेगा. इस मुद्दे पर मंत्री से जवाब मांगा जाएगा और सरकार से जनहित में उचित निर्णय लेने की अपेक्षा जताई जाएगी.
अजमेर नगर निगम के पट्टों का मामला सदन में उठेगा
विधानसभा में विधायक रविंद्र सिंह भाटी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से नगरीय विकास राज्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. प्रस्ताव में अजमेर नगर निगम द्वारा नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने का मामला उठाया जाएगा. विधायक ने आरोप लगाया है कि पिछले तीन महीनों में कई पट्टे नियमों के विपरीत जारी किए गए हैं. उन्होंने इस मामले में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ न्यायोचित कार्रवाई करने और जारी किए गए सभी पट्टों की जांच कराने की मांग की है. इस मुद्दे पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी.
जालोर में सिंचाई व्यवस्था को लेकर आएगा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
विधानसभा में विधायक समरजीत सिंह जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. प्रस्ताव में जालोर जिले के जसवंतपुरा क्षेत्र में बांडी नदी पर बने सिणधरा बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को लेकर मुद्दा उठाया जाएगा. विधायक ने नहर निर्माण और बांध के जल निकासी के लिए गेट लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा और कृषि उत्पादन बढ़ेगा. इस मुद्दे पर सरकार से जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की जाएगी.
सदन के पटल पर रखे जाएंगे पत्र और वार्षिक प्रतिवेदन
विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सदन की मेज पर विभिन्न पत्र और प्रतिवेदन भी रखे जाएंगे. गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम गृह विभाग की एक अधिसूचना सदन के पटल पर रखेंगे. इसके अलावा मंत्री झाबर सिंह खर्रा जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन भी सदन में प्रस्तुत करेंगे. इन दस्तावेजों के माध्यम से विभागीय कार्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी सदन के सामने रखी जाएगी. यह प्रक्रिया विधायी कार्यवाही का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है.
भादरा क्षेत्र से जुड़ी दो याचिकाएं सदन में पेश होंगे
विधानसभा में विधायक संजीव कुमार दो याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे. पहली याचिका भादरा की ग्राम पंचायत कणाऊ और कुंजी के आठ गांवों के लिए सिद्धमुख सिंचाई परियोजना की रासलाना वितरिका से पेयजल स्रोत के निर्माण से संबंधित है. दूसरी याचिका पंचायत समिति भादरा के जर्जर भवन की जगह नया भवन बनवाने को लेकर है. विधायक का कहना है कि इन दोनों मुद्दों का संबंध सीधे स्थानीय लोगों की सुविधा और बुनियादी ढांचे से है. ऐसे में सरकार से इन मामलों में जल्द कार्रवाई की अपेक्षा की जाएगी.
आज सदन में होंगे विधायी कार्य
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.