रायपुर जिले में होली के दिन एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। होली पर हुड़दंग कर रहे युवकों ने यह हमला किया, जिससे युवकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय नीरज लोधी के रूप में हुई है। वारदात के बाद लोधी समाज के लोग आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे। यह मामला आंरग थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, रामनगर चौक निवासी नीरज लोधी बुधवार को अपने दोस्तों के साथ बाइक पर होली मनाने निकला था। तभी आरंग के वार्ड नं. 02, साहू पारा में हुड़दंग कर रहे युवकों का नीरज से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हंगामा कर रहे युवकों ने उसे बाइक से गिराकर चाकू से मार डाला। हमले में नीरज के दो दोस्तों ने भागकर अपनी जान बचाई। मृतक के शरीर पर तीन जगह चाकू के निशान थे और सिर पर गंभीर चोट थी। नीरज अपने घर का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। घटना के बाद मोहल्ले का माहौल तनावपूर्ण है और सुरक्षा के लिए घटनास्थल पर बड़ी संख्या में बल तैनात किए गए हैं। पुलिस अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन संदिग्धों के घर पुलिस ने छापेमारी की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.