छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने BJP सरकार पर अपने फैसलों में बार-बार यू-टर्न लेने पर तंज कसा है. प्रदेश कांग्रेस ने इसके लिए कार्टून वीडियो जारी किया, जो वायरल हो रहा है. वहीं PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि आज जनता महसूस कर रही है कि कमल का फूल चुन कर उनसे बड़ी भूल हो गई है. जनता 2028 में जवाब देगी.
ममता लांजेवार/रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार के एक के बाद एक अपने फैसले पर यू टर्न लेने पर कांग्रेस ने कार्टून वीडियो जारी कर तंज कसा है. वीडियो में कमल के फूल को यूटर्न लेते दिखाया गया है,इस पर अब तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं.
क्या है वीडियो में? कांग्रेस ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया कि भाजपा सरकार का शासन , एक के बाद एक यू टर्न, पहले फैसला लो ,जनता नाराज हो तो गालियां खाओ और फिर वापस उसी जगह लौट आओ…प्रदेश की भूल कमल का फूल….
भाजपा सरकार का शासन… एक के बाद एक U-टर्न..!
पहले फैसला लो, जनता नाराज़ हो जाए तो गालियाँ खाओ, और फिर वापस उसी जगह लौट आओ।