Raipur News: रायपुर में होली के दिन 3 लोगों की हत्याएं हो गई हैं. इसके अलावा कई चाकूबाजी की भी घटनाएं भी सामने आई हैं. होली के दिन क्राइम का ग्राफ बढ़ने की वजह से कांग्रेस की तरफ से गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं.
सांकेतिक तस्वीर AI
छत्तीसगढ़ की रायपुर ग्रामीण में बदमाश होली के बेखौफ हो गए हैं. होली के पर्व के दिन ही 3 हत्याओं के बाद राजधानी दहल उठी. आरंग, खरोरा और विधानसभा में हत्याओं के मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. एक के बाद एक हुई घटनाओं ने पुलिस प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े किए हैं.
आरंग क्षेत्र में चाकू मारकर हुई पहली हत्या
होली पर्व के बीच आरंग में नीरज लोधी नाम के युवक की हत्या हो गई है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है.डीएसपी रायपुर लम्बोदर पटेल ने कहा कि होली कार्यक्रम चल रहा है. आरंग क्षेत्र में विवाद के दौरान अज्ञात लोगों ने मारपीट करके 18 साल के नीरज लोधी की हत्या कर दी. मृतक के शरीर पर चोट पर निशान पर हैं. यह हत्या किस वजह से हुई है. इसके बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है. पंचनामा करवाया गया है. पोस्टपॉर्टम के लिए बॉडी को ले जाया जाना है.
बर्थडे के दिन चाकू मारकर मोहित धीवर नाम के युवक की हत्या
राजधानी रायपुर में दूसरी हत्या खरोरा थाना क्षेत्र के माठ गांव में हुई है. यहां पर मोहित धीवर नाम के युवक पर चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई. ऐसा बताया जा रहा है कि मोहित के जन्मदिन पर ही उसकी हत्या हो गई. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद चाकू मारने वाले लड़के को पकड़ कर थाने ले जाया गया है. चाकू मारने वाले लड़के नाम रामेश्वर पटेल बताया जा रहा है.
होली के दिन राजधानी रायपुर में तीसरी हत्या विधानसभा क्षेत्र में हुई है. इसमें पारिवारिक विवाद के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है.
चाकूबाजी की घटना आई सामने
इसके अलावा तिल्दा इलाके में चाकूबाजी हुई और पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अब लगातार हो रही घटनाओं के बाद रायपुर ग्रामीण पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं. एक दिन पहले ही ग्रामीण पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला था. लेकिन अब पुलिस के दावों की पोल खुल गई है.
कांग्रेस ने लगाया गंभीर आरोप
होली के दिन हुई हत्याओं पर कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि होली के दिन राजधानी रायपुर के आउटर इलाकों में हत्याएं हुईं और लगभग एक दर्जन से अधिक चाकूबाजी की घटनाएं हुईं, जिसमें लोग घायल हुए हैं. यह राज्य की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था को दर्शाता है. सरकार होली जैसे संवदेनशील जैसे त्योहार पर लोगों को सुरक्षा देने में विफल रही है. मुख्यमंत्री फाग गीत रहे थे और यहां लोगों का कत्ले आम मचा हुआ था.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.