Chhattisgarh News: ईडी ने मेडिकल उपकरण और री-एजेंट खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है. करीब 80.36 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है. ईडी ने यह जांच ACB/EOW रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर और चार्जशीट के आधार पर शुरू की थी. जानें पूरा मामला…
छत्तीसगढ़ मेडिकल उपकरण खरीद घोटाला ईडी कार्रवाई. (AI Image)
FIR को ईडी ने किया था टेकओवर
ईडी ने यह जांच ACB/EOW रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर और चार्जशीट के आधार पर शुरू की थी. यह मामला मोक्शित कॉरपोरेशन (M/s Mokshit Corporation) और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) तथा स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय (DHS) के वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़ा है.
अफसरों की मिलीभगत से बड़ा हेरफेर
जांच में आरोप है कि मोक्शित कॉरपोरेशन के पार्टनर शशांक चोपड़ा ने CGMSCL और DHS के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर की. फर्जी मांग तैयार की और मेडिकल उपकरण व री-एजेंट को काफी अधिक कीमत पर सप्लाई किया, जिससे राज्य सरकार को भारी नुकसान हुआ और आरोपियों को अवैध लाभ मिला.
ईडी की जांच में ये खुलासा
ये भी आरोप है कि मनी लॉन्ड्रिंग के करोड़ों रुपये को गैरकानूनी भुगतान और संपत्तियां खरीदने में किया गया. ईडी की जांच में सामने आया कि इस घोटाले से प्राप्त अपराध की आय को कई कंपनियों और फर्मों के जरिए घुमाया गया. इसके लिए प्रशिक्षण और मेंटेनेंस सेवाओं के नाम पर फर्जी सेवा समझौते किए गए. बाद में बड़ी रकम नकद निकाली गई, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर गैरकानूनी भुगतान और संपत्तियां खरीदने में किया गया.
इतनी संपत्तियां अटैच
ईडी से मिली जानकारी के अनुसार, अपराध से अर्जित धन के और दुरुपयोग को रोकने के लिए पीएमएलए की धारा 5 के तहत 80.36 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की गई हैं. इन संपत्तियों में रिहायशी प्लॉट, फैक्ट्रियां और फ्लैट शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में स्थित हैं और आरोपियों तथा उनसे जुड़ी संस्थाओं के नाम पर हैं.
अब तक इतनी कार्रवाई
इससे पहले ईडी ने पीएमएलए की धारा 17 के तहत कई ठिकानों पर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की थी, जिसमें 43 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त/फ्रीज की गई थीं. इनमें पॉर्शे, मर्सिडीज और मिनी कूपर जैसी लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं. मुख्य आरोपी शशांक चोपड़ा को 14 जनवरी 2026 को पीएमएलए की धारा 19 के तहत गिरफ्तार भी किया गया था. ईडी के अनुसार, इस कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में कुल लगभग 123 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच/जब्त/फ्रीज की जा चुकी हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.