Raipur News: दुकान पर आने वाले ग्राहकों को टिक्की चाट, खस्ता चाट, समोसा चाट, दही गुपचुप, भेल और मटर भेल जैसे स्वादिष्ट आइटम मिलते हैं. रितेश ने कीमत भी बहुत किफायती रखी है. टिक्की चाट और समोसा चाट के दाम 30 रुपये हाफ प्लेट और 40 रुपये फुल प्लेट है.
लॉकडाउन ने बदल दी जिंदगी
अपनी शुरुआत का किस्सा साझा करते हुए रितेश बताते हैं कि चाट सेंटर खोलने से पहले वह फोटोग्राफी का काम करते थे. कई कार्यक्रमों की शूटिंग कर वह परिवार का खर्च चलाते थे लेकिन लॉकडाउन ने उनकी जिंदगी की दिशा पूरी तरह बदल दी. लॉकडाउन लगते ही इवेंट बंद हो गए और फोटोग्राफी का काम भी पूरी तरह रुक गया. लगातार कई महीनों तक आय शून्य हो जाने से घर चलाना मुश्किल होने लगा.
दोस्तों ने दिया रितेश का साथ
ऐसे समय में रितेश ने हार मानने के बजाय रास्ता बदलने का फैसला लिया. उन्होंने महज 2500 रुपये की छोटी सी पूंजी इकट्ठा कर अपना चाट सेंटर शुरू किया. शुरू में उन्हें चाट बनाना भी ठीक से नहीं आता था लेकिन उनके दोस्तों ने उन्हें सिखाया कि कैसे टिक्की तलनी है, चटनी कैसे तैयार करनी है, दही गुपचुप कैसे बनाया जाता है. धीरे-धीरे वह सीखते गए और स्वाद में सुधार लाते गए.
रोज 2500 रुपये से ज्यादा कमाई
आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. रितेश मुस्कुराते हुए बताते हैं कि पहले नौकरी में महीने के 18 हजार रुपये मिलते थे लेकिन अब खुद के बिजनेस से रोज 2500 रुपये से ज्यादा कमा लेता हूं. उनके अनुसार सबसे बड़ा संतोष यह है कि वह अब खुद के मालिक हैं और उन्हें किसी के निर्देश पर निर्भर नहीं रहना पड़ता.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.