रायपुर में छोटे भाई को घर लाने गए युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आपसी विवाद के बाद छोटे भाई के दोस्तों ने चाकू माकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा रजबंधा तालाब निवासी मोहम्मद वसीम और आरोपियों का नाम मौदहापारा निवासी रेहान उर्फ अस्सलान, सलीम खान और बिलासपुर निवासी सीददीक फरहान बताया जा रहा है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला रजबंधा तालाब पार निवासी मोहम्मद वसीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने छोटे भाई जुनैद खान को समझाने सलीम खान के घर गया था। उसका भाई कई दिनों से घर नहीं लौट रहा था और परिवार की बात नहीं सुन रहा था। घर पहुंचने पर सलीम खान से वसीम का विवाद हो गया। आरोप है कि सलीम ने उसे घर से निकलने को कहा। वसीम बाहर निकला तो सलीम,फरहान और रेहान ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार किया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया, कि पीड़ित मोहम्मद वसीम की शिकायत पर आरोपी रेहान उर्फ अस्सलान, सलीम खान और सीददीक फरहान पर केस दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.