भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है. इसके बाद उन्होंने कहा कि वह पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे. उनका भाजपा कार्यालय में जोरदार तरीके से स्वागत हुआ है.
भारतीय जनता पार्टी का झंडा (AI)
लक्ष्मी वर्मा ने कही ये बात
भाजपा राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने की News18 खास बातचीत में कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है. वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी. जनता का प्यार और समर्थन हमेशा रहा है. जनता के मुद्दों को उच्च सदन में ले जाना है. भाजपा कार्यालय में लक्ष्मी वर्मा का जोरदार तरीके से स्वागत हुआ. इसके अलावा ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने जश्न भी मनाया और पटाखे भी फोड़े. वह भाजपा कार्यालय डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री केदार कश्यप के साथ पहुंची.
मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर कसा तंज
लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है. लक्ष्मी वर्मा जमीन से जुड़ी नेता हैं. पार्टी ने यूनियर भरोसा जताया है. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि उनकी प्राथमिकता में जनता नहीं है. बाहरी और चुनिंदा लोगों को ही मौका मिलता है. सवाल ये भी है कि अब तक कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतार भी नहीं पाई है.
लक्ष्मी वर्मा के पास है अपार अनुभव
लक्ष्मी वर्मा ओबीसी वर्ग से आती हैं और उन्हें उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की है. वह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी महिला प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं.
राज्यसभा चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन 26 फरवरी को ही जारी हो गया था. वहीं, इसके नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 तक है. इसके बाद नामांकन की जांच 6 मार्च तक हो सकती है. वहीं मतदान 16 मार्च को किया जाएगा. इसके अलावा मतगणना भी 16 मार्च को की जाएगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.