CG News: कोरबा की एक महिला ने पति हर 5 साल में पत्नी बदलने का आरोप लगाया है. छत्तीसगढ़ महिला आयोन में शिकायत की कि बिना तलाक के पति अब चौथी शादी की तैयारी में है. आयोग ने तुरंत जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. जाने पूरा मामला…
छत्तीसगढ़ महिला आयोग में पत्नी की चौंकाने वाली शिकायत. (AI Image)
पीड़िता ने आयोग को बताया कि उसकी शादी के बाद पति ने पहले भी दो शादियां कर रखी थीं और उनके साथ भी ऐसा ही किया था. पहली और दूसरी पत्नी से अलग होने के बाद उसने मुझसे तीसरी शादी की. अब चौथी की तैयारी चल रही है. महिला ने कहा, ”हर पांच साल बाद वह नई जिंदगी शुरू करने का बहाना बनाता है. बिना तलाक दिए नया रिश्ता जोड़ रहा है. मैं और मेरी बेटी दोनों बर्बाद हो चुकी हैं.”
दो शादियों की बात छिपाई
पीड़ित तीसरी पत्नी ने आयोग में शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी पिछली दो शादियों की बात पूरी तरह छुपाई थी. उसने कहा, ”मुझे पता ही नहीं था कि वह पहले से दो बार शादी कर चुका है. जब पता चला तो मैंने आयोग का दरवाजा खटखटाया.”
कोरबा पुलिस को जांच के आदेश
मामले की गंभीरता देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नाटक ने तुरंत जांच के निर्देश दे दिए हैं. आयोग ने साफ कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा विवाह विच्छेद के बिना दूसरी शादी की जाती है तो यह कानून के खिलाफ है. आयोग का कहना है कि इस तरह के मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि इससे पीड़ित महिला का जीवन प्रभावित होता है.
पुलिस को दिया ये आदेश
आयोग ने कोरबा जिला पुलिस-प्रशासन को आदेश दिया कि मामले की तत्काल जांच कर आरोपी पति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए. साथ ही पीड़ित महिला और उसकी बेटी को सुरक्षा मुहैया कराने के भी निर्देश दिए गए हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.