Raipur Water Contamination: इंदौर में गंदे और सीवरयुक्त पानी से कई लोगों के बीमार होने के बाद अब रायपुर भी सवालों के घेरे में है. कचना हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में पिछले एक महीने से बदबूदार और दूषित पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे कई बच्चे बीमार पड़े हैं. वहीं, पहले भी दूषित पानी से एक महिला की मौत हो चुकी है, लेकिन कोई समाधान अबतक नहीं निकाला गया है.
स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को मजबूरी में पानी को उबालकर पीना पड़ रहा है, फिर भी बीमारियों से राहत नहीं मिल रही. कई परिवारों को नहाने तक के लिए ड्रम और कंटेनरों में भरकर लाया गया पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है. इससे न केवल दैनिक जीवन पर असर हो रहा है, बल्कि लोगों में डर और आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है.
गटर का गंदा पानी कर रहा नुकसान
रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में सीवर चैंबर के अंदर से ही पानी की पाइपलाइन गुजर रही है. जब भी पाइपलाइन में लीकेज होता है, तो गटर का गंदा पानी सीधे पेयजल लाइन में मिल जाता है. बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि जलभराव के कारण सीवर का गंदा पानी पाइपों में ज्यादा मात्रा में घुस जाता है.
इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने जोन कार्यालय और नगर निगम में कई बार शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक ड्रेनेज सिस्टम और पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की गई है. लोगों का आरोप है कि अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर मामले को टाल रहे हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कॉलोनी में किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता है. लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि पेयजल और सीवर लाइनों को अलग किया जाए, दूषित पाइपलाइन बदली जाए और क्षेत्र में नियमित जल जांच की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी खतरनाक स्थिति दोबारा न बने.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.