Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जशपुर शहर में तेज आंधी-तूफान के बाद बारिश शुरू हो गई और कई जगहों पर ओले भी गिरे, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है. वहीं धमतरी जिले में भी आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई और ओलावृष्टि की खबर सामने आई है, जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई. बलरामपुर जिले में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है और क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई है. आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और मूसलाधार बारिश की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.