डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर तंबाकू नियंत्रण के लिए मंदिर हसौद क्षेत्र में COTPA के तहत विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास की दुकानों का निरीक्षण किया गया और तंबाकू उत्पादों की बिक्री की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 दुकानदारों पर चालान की कार्रवाई की गई। इन दुकानदारों से कुल 1450 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को आगे से नियमों का पालन करने और स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पाद नहीं बेचने की समझाइश दी। यह कार्रवाई अभिलाषा पैकरा के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में ओमप्रकाश यादव, प्रीति उपाध्याय (ड्रग इंस्पेक्टर), डॉ. प्रज्ञा लोधी (डेंटल सर्जन, सीएचसी मंदिर हसौद) और जयती अवस्थी (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट काउंसलर, सीएचसी मंदिर हसौद) शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों और दुकानदारों से अपील की है कि वे COTPA Act के नियमों का पालन करें। खासकर स्कूल और आंगनबाड़ी के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करें, ताकि बच्चों और युवाओं को तंबाकू के नुकसान से बचाया जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.